डौंडियाखेड़ा गांव स्थित राजा राव रामबक्श के किले में खजाने की खोदाई के तीसरे दिन रविवार को दीवार का एक सिरा सामने आया है। मिंट्टी के कुछ प्लेटनुमा बर्तन भी मिले हैं। चार सीसीटीवी कैमरे की निगहबानी में शाम काम बंद हुआ तो कुल 102 सेंटीमीटर खोदाई हो चुकी थी।
एएसआइ टीम ने तरीका बदलते हुए खोदाई क्षेत्र में दस ब्लाक बनाकर काम शुरू कराया। टीम की गैंती खोदाई के दौरान भारी पत्थर से टकराई तो पुरातत्व टीम की आंख में चमकीं। खरोंचने पर दीवार मिली। वहीं खोदाई स्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए दो स्तर पर बैरीकेडिंग की गई है। मीडिया को भी एक दायरे के आगे नहीं जाने दिया जा रहा। मीडिया के फोटो लेने पर बवाल भी हुआ।





















