आगरा। नाबालिग से दुराचार के आरोपी आसाराम बापू का बेटा नारायण साई चेहरा बदलकर आगरा में छिपना चाहता था। मुकदमा दर्ज होने के बाद लगातार दूसरी बार वह पूरी तैयारी के साथ आया था। सिर से बाल गायब और दाढ़ी भी नदारद थी। यहां की सिम लेने की भी फरमाइश की, लेकिन आसाराम के अनुयायी ने हाथ खड़े कर दिए.





















