मॉस्को : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सोमवार को राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन के साथ होने वाली बैठक के दौरान कुडनकुलम में दो नये परमाणु संयंत्र लगाने के समझौते को संभवत: झटका लग सकता है क्योंकि जवाबदेही कानून को लेकर कानूनी अड़चन उभरती दिख रही है। प्रधानमंत्री आज दोपहर यहां पहुंचे और पांचवें वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए उनकी भव्य अगवानी की गई। रूस के उप विदेश मंत्री मिखाइल बोगडानोव ने उनका स्वागत किया और फिर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।





















