वाशिंगटन. एलओसी पर बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अमेरिका की मदद से कश्मीर मुद्दा सुलझाने की बात कही है। उन्होंने अमेरिका से अपील में कहा है कि उसके दखल के बिना कश्मीर मुद्दे का हल नहीं निकल सकता है। आपको बता दें कि कश्मीर मुद्दा सुलझाने के लिए तीसरे पक्ष की भूमिका से भारत हमेशा इंकार करता रहा है। जानकारों का मानना है कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में लगातार युद्धविराम तोड़ रहा है।
सीमा के उस पार सैकड़ों आतंकी हर रोज घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान कश्मीर में युद्धविराम तोड़ने के आरोपों से बचने के लिए यह नया शिगूफा छोड़ रहा है। नवाज शरीफ चाहते हैं कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ बुधवार को होने वाली मुलाकात से पहले कश्मीर मुद्दे को उछालना चाहते हैं। यही कारण है कि पिछले दो महीनों में पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में 150 बार युद्धविराम तोड़ा जा चुका है।





















