नवंबर 2007 में आपातकाल लगाकर संविधान का उल्लंघन करने के मामले में मुशर्रफ के खिलाफ मुकदमा चल रहा है। मुशर्रफ पर इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो और बलूच राष्ट्रवादी नेता अकबर बुग्ती की हत्या का मामला भी चल रहा है। फिलहाल अदालत ने उन्हें तीनों मामलों में जमानत दे दी है।![]()





















