पिछले कई महीनों से भारत और पाकिस्तान में तनातनी का महौल है। जनवरी महीने में भारतीय सेना के जवान की सिर कटाने की घटना शुरू हुआ यह सफर बीते हफ्ते कश्मीर के गांव पर कब्जा छुड़ाने के साथ लगातार चल रहा है। पाकिस्तान आए दिन सीजफायर का उल्लंघन करता है और घुसपैठ की कोशिश करता है।
यह जानते हुए भी कि खुद पाकिस्तान की हालत खस्ता है, सरकार आतंकियों को पालती है और उनका फायदा भारत में अस्थिरता फैलाने के लिए करती है। पाकिस्तान की साख अंतरराष्ट्रीय बिरादरी में पूरी तरह से गिरी हुई है। किसी भी मुल्क में पाकिस्तानियों को बिल्कुल भी इज्जत नहीं दी जाती है।
अर्थव्यवस्था से लेकर पाकिस्तानी रुपए का मोल भी तेजी से गिर रहा है। एशियाई देश भारत और चीन के तरक्की के बीच उसकी हालत दिन ब दिन खस्ता होता जा रही है। शिक्षा की हालत उससे भी ज्यादा बुरी है। सरकार भारत से युद्ध का खतरा बताकर करोड़ों अरब रुपए सेना को देती है।





















