रेल मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार छह महीने की अवधि में टिकट बुकिंग में पिछले साल के मुकाबले 3.68 प्रतिशत की कमी देखी गई। यद्यपि रेलवे ने यात्री किराये, आरक्षण शुल्क और सुपर फास्ट सरचार्ज में वृद्धि की, लेकिन रेलवे की आमदनी में वृद्धि उम्मीद के अनुरूप नहीं है।
ट्रेनों में भले ही यात्रियों की भीड़ हो, लेकिन पिछले छह महीनों में टिकट बुकिंग दर में कमी आई है.टिकट बुकिंग में आई कमी से भारतीय रेल को आया ‘पसीना’![]()
देश में परिवहन में फेल सरकार, दीपावली पर लंबी दूरी की सभी ट्रेनें फुल होने के बाद अब स्पेशल ट्रेनें भी फुल होने लगी हैं। कई स्पेशल ट्रेनों में वेटिंग का भी रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है। निजामुद्दीन से पुणे के लिए शुरू की गई ट्रेन की 12 से 18 बर्थ ही बचीं हैं। रविवार को ये भी फुल हो जाएंगी। आगरा-मुंबई के बीच 29 अक्टूबर से शुरू की जा रही स्पेशल ट्रेन में शनिवार शाम तक रिजर्वेशन नहीं हुए। इस ट्रेन में रविवार से रिजर्वेशन शुरू होने की संभावना है।





















