जबलपुर. मदन महल थाना क्षेत्र में सांई मंदिर के समीप गली नंबर दो में पिछली रात्रि नशे में धुत्त तवों ने जमकर उत्पात मचाया। नशे में गाली-गलौज करने वालांे ने कुछ देर में गली में रहने वालांे के घरों मंे पत्थरों की
बरसात शुरू कर दी। जिससे पूरी गली के लोग दहशत में आकर घरों में दुबक गये। बेखौफ होकर आतंक मचाने के बाद तत्वांे ने गली में खड़ी दो लग्जरी कारों व दोपहिया वाहनांे के कांच तोड़ दिए, तोड़फोड़ करने वालों ने लोगांे को धमकाया कि अगर वे घरों से निकले तो अंजाम बुरा होगा।
आधी रात को हुई इस घटना से आक्रोशित लोगांे की भीड़ सुबह थाने पहुंची और शिकायत देकर तत्वांे के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई गई। सूत्रांे से मिली जानकारी के अनुसार मदन महल सांई मंदिर गली नं. दो में रात्रि में करीब आधा दर्जन युवक नशे धुत्त होकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लोगांे को जान से मारने की धमकी देने लगे।
उनकी इस हरकत को लोगांे ने नजरअंदाज किया और अपने घरांे से नहीं निकले तो तत्वांे ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थरबाजी से लोगांे के घरांे की खिड़कियां, दरवाजे टूट गये।





















