पूर्व कोयला सचिव पीसी पारेख ने सेवानिवृत्ति के बाद तीन निजी कंपनियों के लिए काम किया था जिसमें से एक कंपनी कोयला ब्लाक हासिल करने के मामले में जांच के दायरे में है। केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने हिन्डाल्को को कोयला खान आवंटन मामले में पीसी पारेख के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।![]()


























