वाशिंगटन. वैज्ञानिकों ने 18 लाख वर्ष पूर्व की एक नर खोपड़ी पर शोध कर खुलासा किया कि आदि मानव विभिन्न श्रेणियों के बावजूद एक ही प्रजाति से संबंध रखते थे। अमेरिका में जॉर्जिया प्रांत के शहर डामनिसी में पाई गई यह खोपड़ी वैज्ञानिकों के आकर्षक का केंन्द्र बनी हुई है। इस खोपड़ी पर अध्ययन कर वैज्ञानिकों ने पाया कि इसका मस्तिष्क वाला भाग आज के आधुनिक मानव के मस्तिष्क का एक तिहाई है। इसके जबड़े और भौहें ऊपर की ओर उभरी हुई हैं।
वैज्ञानिकों ने बताया कि यह जॉर्जिया की राजधानी तबीलीसी में पाई गई पांच प्राचीन मानव खोपड़ियों में से एक है। इनमें से चार मानव खोपड़ियों के जबड़े प्राप्त किए गए स्थान से दूर पाए गए थे। इस शोध में शामिल वैज्ञानिक दल के प्रमुख तथा जॉर्जिया राष्ट्रीय संग्रहालय के निदेशक डेविड लॉर्ड किपैनिडजे ने बताया कि यह अभी तक प्राप्त किए गए अपने आप में अवशेषों में से एक अनोखा और संपूर्ण मानव अवशेष है। ज्यूरिख विश्वविद्यालय की शोधकर्ता क्रिस्टोफ जोलीकाफर ने बताया कि इन मानव अवशेषों को देखकर यही ज्ञात होता है कि ये सब एक स्थान, समय तथा प्रजाति के हे





















