जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी फौजों ने भारत के 25 चौकियों पर शुक्रवार रात भर फायरिंग की. इतना ही नहीं उन्होंने १५० खूखार प्रशिक्षित आतंकवादियों को कवर देकर घुसपेठ कराने कि साजिश कि कोशिश कि जिसे हमारे बहादुर सेनिको ने जान देकर नाकाम किया . उधर उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों के एक दल ने 30 आरआर के जवानों के दल पर घात लगाकर हमला किया। इस हमले में एक जवान घायल हो गया। अलबत्ता,सेना के जवानों ने आतंकियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रखा है।जम्मू से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीती रात एक पाकिस्तानी घुसपैठिए के मारे जाने के बाद पाकिस्तान ने उसका शव लेने से भी इंकार कर दिया.





















