चुनाव को देख आयोजित विहिप की अयोध्या रेली समर्थन नहो मिलने और मुलायम की सख्ती से नाकाम
जबरदस्त पुलिस पहरे के बीच अयोध्या में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद की संकल्प सभा नहीं हो सकी। विहिप के नेताओं ने जगह-जगह गिरफ्तारी देकर विरोध का संकल्प दोहराया। इस दौरान गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी सांसद योगी आदित्यनाथ, पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह, विहिप महासचिव चंपत राय, हनुमान गढ़ी के महंत रमेश दास, विधायक रामचंद्र यादव, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय और हिंदू युवा वाहिनी के राघवेंद्र सिंह समेत 2,105 लोग गिरफ्तार किए गए।






















