शोभन सरकार ने अनौपचारिक रूप से विशेष बातचीत में कहा कि 1000 टन खजाना कोई बहुत ‘ज्यादा नहीं है। इसमें से 200 टन सोना तो हम सिर्फ 40 मिनट में खर्च कर देंगे। पूरा सोना खर्च करने में दो घंटे से ज्यादा नहीं लगेगा। इससे वे विकास की ऐसी गंगा बहा सकते हैं कि दुनिया देखती रह जाएगी .
खजाने की कहानी में एक नया मोड़ आ गया है। खजाने की संभावना किसी सपने पर नहीं बल्कि संत शोभन सरकार के पास उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। खजाने की जानकारी देने और खोदाई के लिए सरकार को बुलाने वाले सोभन सरकार के शिष्य ओमजी ने संत को सपना आने की बात से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि सपने की बात गलत ढंग से फैलाई गई। इस बीच डौंडियाखेड़ा में शुक्रवार को काम प्रारम्भ हुआ .





















