आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने फरीदाबाद के प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि वे राजनीति में स्वच्छता के लिए आए हैं। इसलिए वे दिल्ली विधानसभा में ईमानदार, साफ छवि और किसी भी थाने में कोई मामला दर्ज न हो ऐसे उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतार रहे हैं।




















