यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे आसाराम ने बुधवार को सिविल अस्पताल में पुरुषत्व जांच में सहयोग करने से इन्कार कर दिया। अस्पताल के अधीक्षक डा. एमएम प्रभाकर ने बताया कि उन्हें जांच के लिए लाया गया लेकिन उन्होंने इसमें सहयोग नहीं किया इसलिए उन्हें पुलिस वापस ले गई। वहीं, गांधीनगर में अदालत ने कल आसाराम को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया।





















