भोपाल। आचार संहिता को ठोकर मारने के बयान और ढोल वालों को नोट बांटने के मामले में चुनाव आयोग ने शिवराज काबीना के कद्दावर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को नोटिस थमा दिया है। इसमें विजयवर्गीय से 18 अक्टूबर [शुक्रवार] शाम पांच बजे तक जवाब मांगा गया है। जवाब नहीं देने पर यह माना जाएगा कि उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया है और आयोग एकतरफा कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र होगा। नोटिस बुधवार देर शाम मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय आया।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार देर कहा कि कही हुई बात पर खेद हे और उसे वे वापस लेते हे .





















