भाजपा के पीएम प्रत्याशी और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाब देने के लिए कांग्रेस द्वारा प्रियंका गांधी को देश भर में चुनाव प्रचार करने के लिए उतारे जाने की खबर का सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने जोरदार खंडन किया। उन्होंने इसकी निंदा की और इसे एक सोची समझी रणनीति के तहत दतिया के कुसासन भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने हेतु भ्रम फैलाने की साजिश करार दिया।





















