
पन्ना टाइगर रिजर्व से दो बाघों को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में शिफ्ट किया जाएगा। वहीं बांधवगढ़ और पेंच टाइगर रिजर्व से दो बाघिन पन्ना शिफ्ट की जाएंगी। पन्ना में बाघों की संख्या बढ़ने के कारण यह निर्णय लिया गया है। शिफ्टिंग इसी माह होना है।
वर्ष 2008 में बाघ विहीन हुए पन्ना टाइगर रिजर्व में अब 24 बाघ हैं। जबकि बाघिन सिर्फ एक है। जिससे बाघों की जनसंख्या वृद्घि पर विपरीत असर प़़ड सकता है। वहीं बाघों के बीच संघर्ष की स्थिति भी निर्मित हो सकती है।





















