मुंबई मुंबई के शिवाजी पार्क में बाल ठाकरे के बगैर रविवार को होने वाली पहली दशहरा रैली के ठीक पहले शिवसेना में एक और दरार के आसार दिखने लगे हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ शिवसेना नेता मनोहर जोशी ने बागी तेवर दिखाते हुए पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर कांग्रेस से दोस्ती गांठने का आरोप लगाया और कहा कि शिवाजी पार्क में पहली बार रेली नहीं होना नेत्रत्व का सीएम अशोक चोहान के प्रति मुलायम रुख का परिणाम हे . बाद में जोशी ने अपने बयान को लेकर सफाई दी .






















