चुनाव आयोग में शिकायतों के बाद अव रामदेव को महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने मंगलवार देर शाम स्वामी विवेकानंद विमानतल में घेर लिया। नारेबाजी करती महिलाओं ने रामदेव पर चूड़ियां भी फेंकीं। पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को एयरपोर्ट के भीतर जाने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई भी हुई।




















