जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से हुई घुसपैठ पर भारतीय सेना ने पूरी तरह काबू कर लिया है। सेनाध्यक्ष जनरल बिक्रम सिंह ने मंगलवार को यहां ऑपरेशन पूरा हो जाने का एलान किया। उन्होंने इसमें पाकिस्तान का सक्रिय सहयोग होने की बात भी खुल कर मानी। हालांकि उन्होंने इसकी तुलना करगिल से नहीं की.





















