सूरत पुलिस ने रैप आरोपी आसाराम के रैप आरोपी बेटे नारायण साईं के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने के बाद उनकी मां लक्ष्मी और बहन भारती के खिलाफ भी लुकआउट नोटिस जारी किया है। सूरत की जिन दो बहनों ने नारायण और उनके पिता आसाराम के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई थी, उन्होंने अपनी एफआईआर में नारायण की मां और बहन को भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है।




















