मुंबई में 58 साल की महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इंसानियत को शर्मसार करते हुए दो दरिंदों ने महिला के साथ सांताक्रुज स्टेशन के पास गैंगरेप किया। घटना के बाद महिला अपने आप गोरेगांव इलाके के एक क्लीनिक में इलाज के लिए पहुंची। क्लीनिक के कर्मचारियों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस को मामले की सूचना दी।




















