वसंत कुंज के एक घर में सहायिका का काम करने वाली युवती को घर में बंधक बनाकर अमानवीय यातनाएं देने के मामले में शुक्रवार को सहायिका का पटियाला हाउस कोर्ट की महानगर दंडाधिकारी जसप्रीत कौर के समक्ष बयान दर्ज किया गया। बयान में सहायिका ने चौकाने वाली बातें उजागर की हैं।




















