
इंदौर। शहर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में टाइगर के कुनबे में लगातार वृद्धि होती जा रही है। शुक्रवार को चिड़ियाघर में चार साल पहले औरंगाबाद से आई कमलेश (मादा) टाइगर ने तीन नन्हें टाइगर को जन्म दिया। सुबह 9.20 बजे पहला, दोपहर 2 बजे दूसरा और साढ़े तीन बजे के आसपास तीसरा शावक पैदा हुआ।
चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि टाइगर में तकरीबन 3 साल बाद नए मेहमान आए हैं। तीनों बच्चे अभी शारीरिक रूप से कमजोर हैं। ये बच्चे नर हैं या मादा अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
मोबाइ




















