
बालाघाट, ब्यूरो। जिले के दक्षिण बैहर के सीमावर्ती क्षेत्र राजनांदगांव के पास कोपरो के जंगल से पुलिस ने बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। विस्फोटकों को जमीन के अंदर दबाकर रखा गया था।
कोड़का नाले के पास कोबरा 208, सीआरपीएफ 123 बटालियन व जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता हाथ लगी। पुलिस ने बरामद सामग्री जब्त करने के साथ ही बिरसा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के आला अधिकारियों का मानना है कि चुनावों के मद्देनजर नक्सली किसी वारदात को अंजाम देने की स




















