सिंहस्थ महाकुंभ क्षिप्रा तट उज्जयिनी, अद्भुत अलौकिक आनंदौल्लास का महापर्व महोत्सव एक नए आयाम के साथ संपन्न होने जा रहा हे, लोग जुटते चले कारवाँ बनता गया की तर्ज पर विश्व का सबसे बड़ा महा आयोजन ,
जिसमे भी लोग युगो युगों से धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना और विश्व का कल्याण होने की ,

सनातन आस्था विश्वास और असीम श्रद्धा लिए दुनिया भर से स्व् स्फूर्ति से आते रहे हे , का एक अत्याधुनिक हाईटेक स्वर्णिम इतिहास लिखने जा रहा हे!

संभवतः यह विश्व सभ्यता का अब तक का सबसे बड़ा मानव जमावड़ा भी हे, जो प्रवचन सत्संग अनुष्ठान, साधना उपासना आराधना के साथ ही चिंतन मंथन और मनन समाहित कर विश्व समस्याओ के समाधान के मार्ग , सन्मार्ग की और अग्रसर करने में उत्प्रेरित करते रहे हे, यह स्वयं ही सनातन भारतीय दर्शन का गूड तत्व बताती हे , जो अपने आप में शाश्वत सार्थकता लिए हुए हे!

मानव शाश्त्री समाज विज्ञानी भी इसका अपने दृष्टिकोण से शोध अध्धयन करेंगे, इतिहास वेत्ता इसका मूल्यांकन अपने तरह से करेंगे, उज्जयिनी वासी का और विदेशी दोनों के अपने नजरिये हे, 
प्रबंध और प्रशासन के इतिहास में मानव सभ्यता का अब तक का सवार्धिक चुनोतिपूर्ण दायित्व रहा हे, विश्व के टॉप प्रोफेशनल टेक्नोक्रैट भी इतनी बड़ी मेगा इवेंट का प्रबंधन का अनुभव सामर्थ्य नहीं रखते, वो कार्य हमारे नेतृत्व , प्रशासन ने सफल कर दिखाया।

इसकी लगातार पैनी समीक्षा समुदाय द्वारा की गयी, इसकी सफलता लोकतांत्रिक अवधारणा का भी परीक्षण हे, प्रत्येक बिंदु कार्य में जनमानस सीधा जुड़ा रहा, लोगो ने लगातार इसकी गतिविधियों में संव्यवहार रखा, 
इसकी विषयवस्तू का कोई और उदाहरण नहीं होने से हर मानदंड का मूल्यांकन केवल खुद उसी के अपने माप से ही हो सकता हे, चुनोती को मशीनरी ने मिशनरी मोड पर पूरा किया !

जिसने जिस तरह भी सिंहस्थ मनाया या जिया वो सदा सदा के लिए अविस्मर्णीय है, सभी ने अपनी भूमिका निवाही ही, कौन ऊपर गया कोन नीचे गया , ये सव समय की धारा में विलीन हो जाता हे, जो शेष रहता हे वो हे अमृतत्व, संसार को सनातन धर्म का मानवता के कल्याण का पुनीत सन्देश !
दूर दूर तक बस और बस, मानव ही मानव अनगिनत अनवरत सनातन धर्मावलम्बी श्रद्धालु भक्त जन क्षिप्रा में अमृत स्नान, महाकाल दर्शन, उज्जयिनी की भूमि को नमन करने आया हे , उसके शिव तत्व को शत शत् नमन,

बैशाख पूर्णिमा का महा अमृत स्नान में अर्धरात्रि तक 50 लाख से अधिक तीर्थयात्रियो भक्तो ने डुबकी लगायी , सिलसिला निरंतर जारी हे,
त्रिवेणी से कालियादेह महल से आगे तक जहा शिप्रा तीरे घाट थे और जंहा नही भी थे,

चहुँ और अथाह जन समुद्र, अमृत स्नान कर साक्षात् महादेव ब्रह्मा और विष्णु सहीत समस्त देव शक्तियों, ऋषि मुनिओ के दर्शन कर , समेत स्वयं को धन्य मान रहा था !

शिव की नगरी उज्जयिनी जेसे और विस्तृत अधिक सजीव हो अपने श्रीविशाला, प्रतिकल्पा अमरावती, कनाक्श्रुंगा,पद्मावती स्वरूप में आ, अवंतिका नामानुरूप सबका रक्षण सरक्षण करति रही, 
यही देवभूमि महाकाल की नगरी उज्जयिनी और अमृतमयी मोक्षदायिनी माँ क्षिप्रा की विशेषता हे, सबको महादेव महाकाल के शिवतत्व की प्रत्यक्ष अनुभूति हुयी , प्रकृति के दिव्य मनोरम आनंदमयी स्वरुप के दर्शनों को प्रणाम, ज्ञान विज्ञानं के साक्षात्कार को प्रणाम !

अमृत मंथन के महापर्व पर होने जा रही, प्रचलित दिव्य पूर्णाहुति की अकल्पनीय अवर्णनीय सफलता की मंगलकामनाये,बधाईया, जय महाकाल !!
























