नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को मिलीशर्मनाक हार के बाद राहुल का विपक्ष का नेता बनना भी स्पीकर के रहमो करम पर माना जा रहा है . पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद पर बेठना मुमकिन नहीं होने से सबसे भरोसेमंद कांग्रेसी सांसद कमलनाथ के सदन में कांग्रेस का नेता बनने की संभावनाएं बन सकती हैं।
अगर लोकसभा अध्यक्ष नियमों में छूट देते हैं या पूरे यूपीए को एक इकाई की मान्यता देते हैं, जिसके सांसदों की संख्या 56 है। तो कमलनाथ अन्य घटक दलों का समर्थन जुटाकर विपक्ष के नेता बन भी जाए लेकिन उसके लिए उन्हें अन्य घटक दलों के सामने हमेशा घुटनों के बल पर बेठना होगा.
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को केवल 44 सीटें हासिल हुई हैं। मुख्य विपक्षी दल की मान्यता प्राप्त करने के लिए किसी पार्टी के पास 543 सदस्यीय लोकसभा में कम से कम 10 फीसदी हिस्सेदारी यानि 55 सदस्य होने चाहिए। हालांकि इस जरूरत को लेकर कुछ भी वैधानिक नहीं है और लोकसभा अध्यक्ष इसे हटा सकते हैं।
ऐसे भी कयास हैं कि अन्नाद्रमुक और तृणमूल कांग्रेस विपक्ष के नेता पद का दावा करने के लिए साथ आ सकते हैं, जिनके सीटों की संख्या क्रमश: 37 और 34 है,जो की कांग्रेस के आसपास ही हे.























