नई दिल्ली : मोदी ने लिया मां हीरा बा का आर्शीवाद, मां ने लगाया तिलक , मोदी की मां ने कहा- विकास के लिए मेरे बेटे को आर्शीवाद था भाजपा को , ऐतिहासिक प्रचंड बहुमत पर मोदी बोले – यह भारत की जीत अच्छे दिन आने वाले हे, कांग्रेस पार्टी की अब तक की सबसे बड़ी हार , मनमोहन सिंह ने नरेंद्र मोदी को फोन करके बधाई दी. सुषमा स्वराज ये शुद्ध रूप से बीजेपी की जीत हे, नरेंद्र मोदी वाराणसी सीट से 53000 वोटों से जीते , वाराणसी में नरेंद्र मोदी की जीत की खुशी में बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न, नरेंद्र मोदी के लिए एसपीजी की टीम गांधीनगर रवाना.
नौ चरणों में हुए लोकसभा चुनावों की मतगणना शुक्रवार सुबह आठ बजे देश भर में एक साथ शुरू हुई। लोकसभा चुनाव के मतगणना के अब तक आए रुझानों में बीजेपी गठबंधन ने भारी बहुमत हासिल कर लिया है। बीजेपी को अकेले दम पर ही बहुमत मिल गया है। अब तक के रुझानों में बीजेपी को 282 सीटें मिलती दिख रही हैं। नरेंद्र मोदी दोनों जगहों वडोदरा और वाराणसी सीट से जीत हासिल कर चुके हैं।
543 सीटों में अब तक सभी सीटों के रुझान आ गए हैं। इनमें बीजेपी गठबंधन 335 और कांग्रेस गठबंधन 59 सीटों पर आगे है। वहीं अन्य दल 55 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
रुझानों में मोदी की जबरदस्त लहर देखने को मिली है। वामदल 11, एआईएडीएमके 38, बसपा 1, सपा 6, आप 4, जेडीयू 2, तृणमूल 32 सीटों पर आगे चल रहे हैं। अब तक आए रुझान में बीजेपी को भारी बढ़त मिल गई है और मोदी की अगुवाई में केंद्र में सरकार बननी तय हो गई है।
-अमृतसर सीट से कांग्रेस के अमरिंदर सिंह ने बीजेपी नेता अरुण जेटली को हराया
-नरेंद्र मोदी ने वडोदरा सीट से रिकार्ड 570128 वोट के अंतर से जीत दर्ज की।
-बीजेपी के रमेश विधूड़ी दक्षिण दिल्ली सीट से जीते
-जबलपुर सीट से भाजपा के राकेश सिंह ने कांग्रेस के विवेक तन्खा को हराया
-कृष्णनगर सीट पर टीएमसी के तापस पाल ने माकपा के शांतनु झा को 1,71,180 मतों के अंतर से हराया
-लक्षद्वीप सीट से एनसीपी के पीपी. मोहम्मद फैसल ने कांग्रेस के हमदुल्ला सईद को हराया
-अहमदाबाद पूर्व से बीजेपी के परेश रावल जीते
– झांसी सीट से बीजेपी की उमा भारती जीतीं
-गाजियाबाद से बीजेपी उम्मीदवार वीके सिंह जीते
-कांग्रेस नेता पीसी चाको चलक्कुडी सीट पर हारे
-सोलापुर से कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे हारे
-जयपुर ग्रामीण से कांग्रेस नेता सीपी जोशी हारे, राठौर जीते
-बेंगलुरु दक्षिण से बीजेपी के अनंत कुमार जीते, नीलेकणि हारे
-सासाराम से कांग्रेस की मीरा कुमार हारीं, बीजेपी के छेदी पासवान जीते
-चित्तौड़गढ़ से कांग्रेस उम्मीवार गिरिजा व्यास चुनाव हार गईं
– अजमेर से कांग्रेस नेता सचिन पायलट चुनाव हार गए
-नरेंद्र मोदी दोपहर बाद 2.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस को करेंगे संबोधित
-चंडीगढ़ से बीजेपी उम्मीदवार व अभिनेत्री किरण खेर जीतीं, पवन बंसल को हराया
-गाजियाबाद से जनरल वीके सिंह जीते, कांग्रेस के राजबब्बर को हराया
– चांदनी चौक सीट से बीजेपी उम्मीदवार हर्षवर्धन जीते, सिब्बल हारे
– बीजेपी उम्मीदवार वरुण गांधी सुल्तानपुर सीट से जीते
– नरेंद्र मोदी वडोदरा लोकसभा सीट से चार लाख से अधिक वोटों से जीते
-नागपुर में बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी आगे
-उन्नाव में कांग्रेस की अनु टंडन चुनाव हारीं
– गुजरात की सभी 26 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है
– रुझानों में बीजेपी गठबंधन 300 के पार
-बागपत से आरएलडी के अजीत सिंह चुनाव हार गए
– बागपत से बीजेपी के सत्यपाल सिंह जीते
– रायबरेली सीट पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आगे चल रही हैं।
सोलहवीं लोकसभा के गठन के लिए नौ चरणों में हुए लोकसभा चुनावों की मतगणना शुक्रवार सुबह देश भर में शुरू हुई। देश में 989 केंद्रों पर होने वाली मतगणना शाम 4 बजे तक पूरी होने की संभावना है। दोपहर तक 16वीं लोकसभा में अहम भूमिका निभाने वाले दलों के बारे में तस्वीर साफ हो सकती है।
989 मतदान केंद्रों में से सबसे ज्यादा 168 आंध्र प्रदेश में हैं, जबकि पश्चिम बंगाल में 98, उत्तर प्रदेश में 76, ओडिशा में 64, असम में 51 और महाराष्ट्र में 48 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
मतगणना की पूर्वसंध्या पर मुख्य चुनाव आयुक्त वी एस संपत ने कल कहा कि देशभर में निर्वाचन अधिकारियों द्वारा ठीक से तैयार की गयी मतदाता सूचियों के नतीजतन अच्छा मतदान हुआ है ।
भारत के इतिहास में सबसे लंबे चले चुनाव में नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल जैसे दिग्गजों समेत 8251 उम्मीदवार मैदान में थे जिनकी तकदीर का फैसला ईवीएम मशीनों से आज बाहर आई । राष्ट्रीय दलों कांग्रेस, भाजपा, बसपा, भाकपा, माकपा और राकांपा ने कुल 1591 उम्मीदवार खड़े किए थे। 47 प्रादेशिक पार्टियों ने 529 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। वहीं 1600 से अधिक पंजीकृत लेकिन गैरमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों ने 2897 प्रत्याशियों पर भरोसा जताया था। इनके अलावा 3234 निर्दलीय उम्मीदवारों के भाग्य का भी आज फैसला होगा। परिणाम से पहले आए अधिकतर एग्जिट पोल में भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बताया गया है।
मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। सबसे पहले डाक मतपत्र गिने जा रहे हैं। चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार आधे घंटे बाद सात लाख से अधिक ईवीएम मशीनों से मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। ‘बैलट यूनिट’ को वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारियों तथा उम्मीदवारों के मतगणना एजेंटों की उपस्थिति में खोला जाएगा। यह पहला लोकसभा चुनाव है जिसमें ‘नोटा’ (इनमें से कोई नहीं) का विकल्प भी मतदाताओं को प्रदान किया गया। आयोग ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी मतगणना मेजों पर माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किये हैं। निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि मतगणना के हर राउंड और हर मेज का प्रिंटआउट उम्मीदवारों के एजेंटों को प्रदान करें। 2014 के लोकसभा चुनावों में अब तक का सर्वाधिक मतदान हुआ और देश में करीब 81.4 करोड़ मतदाताओं में से 66.38 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।






















