बैंक ऑफ बड़ौदा को मार्च 2014 में समाप्त तिमाही के दौरान 1,157.27 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जो पिछले साल की समान तिमाही से 12.48 फीसद अधिक है। पिछले साल मार्च तिमाही में कंपनी को 1,028.85 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। समीक्षाधीन अवधि में बैंक की कुल आय बढ़कर 11,615 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान अवधि में 10,262.5 करोड़ रुपये थी। मार्च तिमाही में बैंक का विभिन्न मदों में प्रावधान एवं आकस्मिक व्यय घटकर 1,153 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 1,598 करोड़ रुपये रहा था। समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की ब्याज से होने वाली आय भी बढ़कर 10,288 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान अवधि में 9,071 करोड़ रुपये थी।
वित्त वर्ष 2013-14 के दौरान बैंक का शुद्घ लाभ 1.35 फीसदी बढ़कर 4,541 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2012-13 में 4,481 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2013-14 के दौरान बैंंक की कुल आय बढ़कर 43,402.5 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2012-13 में 38,827.3 करोड़ रुपये रही थी।





















