मंथन. इस्लामाबाद। पाकिस्तान हिंदू परिषद (पीएचसी) के एक अधिकारी के अनुसार हर साल करीब 5,000 हिंदू पाकिस्तान से पलायन कर भारत बसने के लिए आ रहे हैं। पाकिस्तानी अखबार डॉन ने पीएचसी के संस्थापक रमेश कुमार वांकवानी द्वारा पाकिस्तानी संसद में दिए गए बयान के हवाले से लिखा है कि सिंध प्रांत में पिछले दो महीनों में धार्मिक हमले के छह मामले सामने आए हैं।वांकवानी ने कहा कि देश के हर नागरिक को अपने-अपने धर्म का अनुसरण करने का संवैधानिक हक मिला है, लेकिन इस्लाम के आधार पर बने पाकिस्तान जैसे देश में हिन्दू अल्पसंख्यक लगातार अत्याचार झेल रहे हैं।
इसमें ज्यादातर घटना कथित तौर पर कुरान जलाने की है जिसका झूठा इल्जाम हिंदुओं पर ही लगा नृशंसता होति रहती है, जबकि हिन्दू जहा बहुसंख्यक हे वही कुरआन नहीं जलाता तो अल्पसंख्यक हो केसे ऐसा कर सकता हे?
गौरतलब हे कि पाक के अंदरूनी भागों में हिंदू लड़कियों महिलाओ को खुलेआम अगवाकर यों अत्याचार दुश्कर्म कर जबरन मुसलमान बनाने की घटनाओं के खिलाफ भी पाकिस्तान सरकार से जरूरी कदम उठाने की मांग करने से कोई लाभ नहीं होता, सरकार को उन प्रभावशाली लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती जो इस तरह की गतिविधियों में लिप्त हैं। दूसरी और भारत में हर अल्पसंख्यक को बहुसंख्यको से अधिक नागरिक अधिकार मिले हुए हे.























