वाराणसी। आम आदमी पार्टी ने निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए कि रोक के बाद भी एक चैनल पर एक्जिट पोल दिखाया गया, इतना ही नहीं उसे रविवार को दोहराया भी गया। आखिर आयोग इसे क्यों संज्ञान में नहीं ले रहा।
आप ने वाराणसी संसदीय सीट से नामांकन करने वाले नरेंद्र मोदी के जुलूस पर लाखों रुपये के खर्च, उनकी पार्टी द्वारा साड़ी व टी शर्ट बांटने आदि को लेकर आयोग का दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दूसरी तरफ नैनीताल में एक गाड़ी पर दो लाउडस्पीकर लगाने के मामले में आप कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया गया। वाराणसी में पांच गाड़ियां सीज कर दी गई।






















