नईदिल्ली. कांग्रेस ने बीजेपी के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी पर सूरत के हवाला कारोबारी अफरोज फट्टा से करीबी रिश्ते होने का आरोप लगाया है. कांग्रेस ने मोदी के विकास यात्रा के दौरान मंच पर अफरोज के साथ मोदी एक की तस्वीर भी रिलीज की है.
कांग्रेस ने दावा किया है कि सूरत-अहमदाबाद के प्रवर्तन निदेशालय ने हवाला ऑपरेटर अफरोज के घर पर छापा मारकर 700 करोड़ के हवाला कारोबार का भंडाफोड़ किया था. कांग्रेस ने दावा किया कि अफसोज बीजेपी समर्थक है. कांग्रेस ने अफरोज के साथ नरेंद्र मोदी की फोटो भी जारी कीन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक हवाला का यह रैकेट एक हजार करोड़ से पांच हजार करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। सुरजेवाला ने अनेक सवाल रखे और कहा कि देश की जनता मोदी और भाजपा के नेताओं से इन सवालों का जवाब चाहती है।
कांग्रेस नेता ने पूछा कि अफरोज फट्टा के साथ मोदी का किस प्रकार का दोस्ताना ताल्लुकात है, किस प्रकार के संबंध है जो विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में कथित रूप से गुजरात के मुख्यमंत्री के साथ अनके तस्वीरों में दिखते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी की वेबसाइट पर फट्टा की तस्वीर और साथ ही गुजरात भाजपा की वेबसाइट पर तस्वीर निकटता के संबंधों को दर्शाता है जिसकी जांच किये जाने की आवश्यकता है।
उन्होंने पूछा कि एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की हवाला राशि जो कथित रूप से देश से बाहर भेज कर शायद सोने की तस्करी के जरिये देश में वापस लाया जा रहा था, यह पैसा किसका है, किस विषय के लिए इस्तेमाल किया रहा था और इसके इस्तेमाल करने वाले कौन लोग हैं।
गौरतलब है कि रविवार को भाजपा ने “दामाद श्री” नाम से एक वीडियो जारी किया था. इसमें रॉबर्ट वाड्रा के जमीन सौंदों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर हमला बोला गया था.
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा,भाजपा की वेबसाइट और मोदी की पर्सनल वेबसाइट पर उसके फोटो बड़े गर्व के साथ दिखाए गए हैं. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अफरोज कई समारोह में मोदी के साथ देखा गया है, यहां तक कि वो मोदी के आवास पर भी देखा गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी के अंडरवर्ल्ड से लिंक हैं, उसने मोदी के बबलू श्रीवास्तव से संबंधों पर सवाल उठाए।





















