नईदिल्ली. एसबीआई अध्यक्ष अरुंधती भट्टाचार्या ने कहा कि किंगफिशर से वसूली की प्रक्रिया जारी है। वसूली की प्रक्रिया में कानूनी चुनौतियां हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में किंगफिशर का खाता निष्क्रिय खाता है। एसबीआई ने इस वसूली प्रक्रिया के लिए 17 सदस्यीय एक कंशोर्सियम (संघ) बनाया है। यह किंगफिशर से 7500 करोड़ रुपए की वसूली की कवायद को आगे बढ़ाएगा। वसूली के लिए जो भी जरूरी कदम हैं, वो उठाए जा रहे हैं। कुछ कदम ऐसे भी हैं, जिन्हें उठाने में समय लगेगा, क्योंकि वहां पर एक कानून तंत्र के तहत काम करना होगा। एसबीआई के 1600 करोड़ रुपए किंगफिशर में फंसे हैं।























