पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। गोलीबारी के लिए उसने छोटे हथियारों और मोर्टार का इस्तेमाल किया। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की।