रायबरेली : आज सोनिया की बेटी प्रियंका गांधी ने रायबरेली में अपनी मां सोनिया गांधी का प्रचार किया और उनके लिए वोट मांगा. प्रियंका गांधी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने उनके लिए विकास के कई कार्य किये हैं और कई कार्य अभी और होने हैं, उन्होंने कहा कि आप इस बात का ध्यान रखें कि वे विकास कार्य रूके नहीं, इसलिए आप सोनिया जी के हाथों को मजबूत करें.
प्रियंका गांधी ने कहा कि रायबरेली से हमारे परिवार का पुराना नाता है. इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी के जमाने से हमारा परिवार आपसे जुड़ा है. सोनिया की उपलब्धियों को गिनाने के बाद प्रियंका गांधी ने नरेंद्र मोदी पर हमला किया.
उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े प्रचार करने से कुछ नहीं होने वाला है, जनता सब समझती है. प्रियंका गांधी ने मोदी के ‘एबीसीडी’-‘आरएसवीपी’ वाले बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि निजी हमले करने की बजाय अगर मोदी विकास की बातें करें, तो बेहतर होगा. उन्होंने जनता का आह्वान किया कि वे प्रचार करने वाले नेताओं से यह पूछें कि अगर वे विकास करेंगे, तो कैसे करेंगे.
कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि उनके गुजरात में कौडि़यों के भाव जमीन दे दी गई. उन्होंने कहा कि आखिर गुजरात में मजूदरों की दिहाड़ी कम क्यों है.
प्रियंका ने कहा कि मोदी ने अपने दोस्तों को सस्ती दरों पर जमीन दे दी ,प्रियंका ने मोदी पर देश के साथ एक कक्षा जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाया कहा’एबीसीडी’ और ‘आरएसवीपी पडाकर लोगो को प्राथमिक का बच्चा समझते हे, लेकिन मजदूरों को किसानो के महिलायों का भला नहीं कर सकते कोई नीतिया नहीं हे.
प्रियंका गांधी ने नरेंद्र मोदी के विकास के गुजरात मॉडल की कड़ी आलोचना करते हुए आज कहा कि हजारों एकड़ भूमि मोदी के मित्रों को कौड़ियों के दाम पर दे दी गई।
उन्होंने कहा कि लोग बहुत अच्छी समझ रखते हैं और वे मोदी के विकास के उस गुजरात मॉडल के बारे में जानते हैं, जहां आपने (मोदी ने) अपने मित्रों को हजारों एकड़ भूमि दे दी। प्रियंका ने कहा कि मोदी को लोगों को यह बताना चाहिए कि उनके मॉडल में किसानों और श्रमिकों की क्या स्थिति है या उन्होंने महिलाओं के लिए क्या किया है।
प्रियंका ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने टीवी पर बड़े-बड़े प्रचार अभियान देखे होंगे। उन्होंने कहा कि कभी एबीसीडी, कभी आरएसवीपी और कभी द से देश और क से कौआ। ब से बंद भी तो करिए। प्रियंका ने संप्रग और गांधी परिवार पर मोदी के कटाक्षों का स्पष्ट रूप से जिक्र करते हुए कहा कि आप एक प्राथमिक स्कूल को नहीं, बल्कि देश के लोगों को संबोधित कर रहे हैं।
मोदी ने संप्रग के शासन को हाल में आरएसवीपी मॉडल बताया था जिसमें एक व्यक्ति पांच वर्ष में अपनी आय एक लाख रुपए से बढाकर 400 करोड़ रपए करने में सक्षम है। उन्होंने आरएसवीपी का अपना अर्थ बताते हुए कहा था कि इसका मतलब राहुल, सोनिया, वाड्रा और प्रियंका से है।
मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा था कि एबीसीडी कांग्रेस के भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गई है, जहां ए का मतलब आदर्श घोटाला और बी का मतलब बोफोर्स है। प्रियंका ने कहा कि किसी भी नेता को यह बात करनी चाहिए कि वह लोगों के लिए क्या करेगा, फिर वह नेता उनकी अपनी पार्टी का हो या किसी अन्य पार्टी का। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा ने देश की एकता एवं उदारता की परंपरा का हमेशा सम्मान किया है।






















