नयी दिल्ली.30 हजार करोड़ रुपये का अवैध शराब व अडानी ग्रुप का अरबो का विकासकांग्रेस ने अडानी ग्रुप को कच्छ जिले में मुंद्रा पोर्ट और सेज में एक रुपये से लेकर 32 रुपये प्रति गज की मामूली कीमत पर 41,62,36,924 वर्ग गज जमीन मामले और 30 हजार करोड़ रुपये का अवैध शराब का कारोबार के लिए बीजेपी के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी को लिप्त बताते हुए भ्रटाचार के गंभीर आरोप लगाये। मोदी पर हमला बोलने के लिए कांग्रेस ने मीडिया के सामने उमा भारती व बाबा रामदेव से जुड़ी क्लिपिंग भी पेश करते हुए मोदी के काले धन से जुड़े अभियान को पूर्ण पाखण्ड बताया। कांग्रेस प्रवक्ता कपिल सिब्बल का कहना था कि गुजरात में शराब और जमीन के जरिये भारी भरकम काला धन व शराब का अवेध धंधा जबरदस्त फलफूल रहा है रहा है।
30 हजार करोड़ रुपये का अवैध शराब का बिजनेस
राज्य में अवैध शराब की वजह से हर साल 3000 करोड़ रुपये की एक्साइज ड्यूटी का नुकसान हो रहा है। अगर 10 फीसदी की दर से एक्साइज ड्यूटी को जोड़ें तो गुजरात में अवैध शराब का बिजनेस तकरीबन 30 हजार करोड़ रुपये का है। इस आंकड़े पर उन्होंने मोदी से सवाल किया कि क्या वह गुजरात में कालेधन के पैदा होने की वजहों व मामलों की जांच के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करेंगे। कांग्रेस ने मोदी पर आरोप लगाया कि धन काला नहीं होता, बल्कि सोच काली होती है।
अडानी ग्रुप को कच्छ जिले में मुंद्रा पोर्ट और सेज में एक रुपये से लेकर 32 रुपये प्रति गज की मामूली कीमत पर 41,62,36,924 वर्ग गज जमीन
कांग्रेस ने गुजरात में अडानी ग्रुप को कौड़ियों के दाम पर जमीन दिलवाने के आरोप में भी मोदी पर सवाल दागे। सिब्बल ने एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से कहा कि अडानी ग्रुप को कच्छ जिले में मुंद्रा पोर्ट और सेज में एक रुपये से लेकर 32 रुपये प्रति गज की मामूली कीमत पर 41,62,36,924 वर्ग गज जमीन दिलवाई गई। क्या मोदी सरकार एक ग्रुप विशेष के प्रति इस नरम रुख की वजह बता सकती है?






















