नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने आडवाणी के बहाने मोदी पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि मोदी आडवाणी की तभी सुनेंगे जब वो अपने नाम से अंग्रेजी का ‘वी’ शब्द हटा लेंगे। आडवाणी के नाम से ‘वी’ हटने पर वो अडानी बन जाएगा। जाहिर है केजरीवाल आडवाणी के बहाने अडानी और मोदी पर निशाना साध रहे हैं।
गौतरलब है कि केजरीवाल लगातार मोदी के अंबानी और अडानी के साथ रिश्ते को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। जाहिर हैं केजरीवाल का यह नया ट्वीट मोदी-अडानी के रिश्ते पर किया है। बीजेपी में पिछले दिनों टिकट को लेकर जिस तरह आडवाणी नाराज हो गए थे और बाद में किसी तरह उन्हें मनाया गया। जिसे लेकर राजनीतिक गलियारे में काफी चर्चा गरम रही।























