इस्लामाबाद.यूरोपीय संघ ने कहा कि भारत के साथ व्यापार को उदार बनाने से पाकिस्तान में कीमतें घटेंगी और धीरे धीरे कश्मीर जैसे अधिक जटिल मुद्दों के द्विपक्षीय समाधान के लिए अनुकूल माहौल बनेगा। पाकिस्तान में यूरोपीय संघ के राजदूत लार्स-गुन्नार विगेमार्क ने भारत के साथ व्यापार बढाने के लिए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पहलों की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लिए बाहरी दुनिया के बजाए क्षेत्रीय व्यापार के लिए अधिक गुंजाइश है व भारत के साथ कारोबार बढ़ाने की यह संभावना और अधिक है।
गुन्नार ने सरकारी संवाद समिति एपीपी न्यूज एजेंसी को एक साक्षात्कार में यह बात कही। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार तथा प्रधानमंत्री की व्यक्तिगत रुप से भारत के साथ व्यापार को सरल बनाने के स्पष्ट मंशा है। व्यापार सरल होने से जिंसों के दाम घटेंगे।




















