दिल्ली. जम्मू-कश्मीर में भाजपा के मोदी की रैली के बाद भारत में चल रही धारा 370 पर बहस के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि अगर कश्मीर मुद्दा जल्द से जल्द नहीं सुलझाया गया तो भारत-पाक के बीच चौथा युद्ध हो सकता है। नवाज शरीफ के इस बयान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कड़ी प्रतिक्रया दी है। उन्होंने शरीफ की धमकी पर कहा कि पाकिस्तान उनके जीते जी भारत से कभी जीत नहीं सकेगा।
इससे पहले पाकिस्तान के अखबार 'डॉन' ने शरीफ को कोट करते हुए लिखा- कश्मीर एक ऐसा मुद्दा है, जिसे लेकर दोनों परमाणु संपन्न मुल्कों के बीच कभी भी चौथ युद्ध छिड़ सकता है, इसलिए हमें इस मुद्दे को युद्ध की नौबत आने से पहले सुलझा लेना चाहिए। मेरा यह सपना है कि कश्मीर मुद्दा मेरे जीते जी हल हो जाए।
'डॉन' के मुताबिक, शरीफ ने यह बात हाल में गुलाम कमीर के बजट सत्र को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने भारत पर कश्मीर को लेकर गंभीरता न दिखाने का भी आरोप लगाया।





















