
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव के लिए मतदान शाम पांच बजे संपन्न हो गया। नई दिल्ली सीट पर 74 फीसदी मतदान हुआ। आर के पुरम में 80 फीसदी और ग्रेटर कैलाश 79 फीसदी मतदान होने की खबर है। वहीं, अपराह्न 5 बजे तक करीब 1.2 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 70 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। सुबह सबसे पहले मतदान करने वालों में उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हर्षवर्धन शामिल रहे।
दिल्ली चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस को विपक्षी बीजेपी से कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ रहा है, जबकि चुनाव मैदान में पहली बार उतरी नई पार्टी ‘आम आदमी पार्टी’ (आप) मुकाबले को त्रिकोणीय बना रही है। लगातार तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित ने सत्ता विरोधी लहर से इनकार करते हुए कहा कि लोग उनकी सरकार के विकास कार्य के लिए मतदान करेंगे।कोन जीतेगा इसके लिए अपने अपने दावे हे लेकिन मतदाता मौन रहा अब 8 को परिणामो की प्रतीक्षा हे.























