औरंगाबाद.बिहार के औरंगाबाद में मंगलवार को नक्सली हमले में सात पुलिसकर्मी शहीद हो गए. यह हमला बिहार-झारखंड बॉर्डर के पास थंडवा थाने के नबीनगर इलाके में हुआ.शहीद हुए सात पुलिसकर्मियों में एसएचओ भी शामिल हैं. धमाका करने के बाद नक्सली वहां से भाग निकले. बिहार पुलिस के डीजीपी के मुताबिक ये घटना औरंगाबाद के नबीनगर और टंडवा के बीच शंकरपुर गांव के पास हुई है जहां पक्की सड़क पर आईडी लगाकर नक्सलियों ने इस विस्फोट को अंजाम दिया था.
इस हमले में पुलिस गश्ती दल के परखच्चे उड़ गए हैं, डीजी पुलिस के मुताबिक शायद उनके शवों की पहचान भी मुश्किल होगी. विस्फोट की जानकारी पुलिस को गांववालों ने दी क्योंकि इस हमले में किसी पुलिसावाले के बचने की संभावना नहीं के बराबर है. टंडवा थानाप्रभारी क्राइम मीटिंग के बाद लौट रहे थे तभी ये घटना हुई है. आईजी पटना रेंज, डीआईजी मगध रेंज, एसएसपी औरंगाबाद घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं.






















