नईदिल्ली.अमेरिकी वेबसाइट हफिंगटन पोस्ट ने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी का झूठा नाम छपने की गलती के लिए माफी मांग ली है. इससे पहले साइट ने दावा किया था कि सोनिया के पास ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ, ओमान के सुल्तान, मोनाको के राजकुमार और कुवैत के शेख से भी ज्यदा दौलत है.हालांकि शुरुआत में हफिंगटन पोस्ट ने यह नहीं बताया था कि किस मेथडॉलजी से नेताओं की संपत्ति का आकलन किया गया है. लेकिन सोनिया गांधी का नाम हटाए जाने के बाद साइट ने कहा है, ‘गांधी के बारे में जानकारी CelebrityNetWorth.com से उठाई गई थी और इस साइट की विश्वसनीयता पर सवाल उठते रहे हैं.’
अब हफिंगटन पोस्ट ने अपने लेख के नीचे लिखा है, ‘इस लिस्ट से सोनिया गांधी और कतर के पूर्व अमीर हमीद बिन खलीफा अल-थानी का नाम हटा लिया गया है. इस लेख से खड़े हुए सवालों के लिए हम माफी मांगते हैं.’






















