रायबरेली .कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली में कई सड़कों का उद्घाटन किया। सोनिया रायबरेली में एक रेलवे लाइन सहित कई परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष आज सुबह यहां पहुंची और उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत विभिन्न गांवों को अपने निर्वाचन क्षेत्र से जोडऩे के लिए बनाई जा रही 50 से अधिक सड़कों में से कुछ का उद्घाटन किया तथा कुछ की आधारशिला रखी। सोनिया ने सरायमुगल में एक जलशोधक संयंत्र का भी उद्घाटन किया।
यात्रा के दौरान सोनिया रायबरेली, महाराजगंज, अकबरगंज से हो कर गुजरने वाली एक नई रेलवे लाइन की आधारशिला रखी। यह लाइन रायबरेली की महाराजगंज तहसील को पहली बार रेलवे के नक्शे पर लाएगी। इसके अलावा, रायबरेली को सबसे छोटे रेल मार्ग से फैजाबाद से भी जोड़ा जाएगा।
फएम केंद्र शुरूसोनिया ने अमावा के आकाशवाणी परिसर में एफएम रेडियो स्टेशन का उद्घाटन किया जो 102.8 मेगाहट्र्ज पर उपलब्ध होगा और रायबरेली के लोगों को सूचनाएं तथा मनोरंजन उपलब्ध कराएगा। सोनिया ने इस मौके पर हरचन्दपुर विकास खंड के कठवारा गांव में आयोजित एक समारोह में अपने क्षेत्र में खुलीं युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की 13 शाखाओं का उद्घाटन किया। अपने चार घंटे के दौरे के दौरान सेानिया ने न तो मीडिया से बात की और न ही किसी जनसभा को संबोधित किया। हालांकि कुछ जगहों पर उन्होंने अपने क्षेत्र के लोगों से बातचीत जरूर की और उनकी समस्याएं सुनीं।






















