दिल्ली. 23 वर्षीय लड़की के साथ किशोर द्वारा नृशंस सामूहिक बलात्कार और उसकी निर्मम हत्या के करीब एक साल बाद उच्चतम न्यायालय ने जघन्य अपराधों के मामले में 16 से 18 साल की बीच की उम्र के अपराधी के किशोर वय होने या नहीं होने पर निर्णय करने के आपराधिक अदालत के अधिकार पर केंद्र का रुख पूछा है।




















