नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के पुनर्गठन बोर्ड :बीआरपीएसई: ने हिंदुस्तान इंसेक्टिसाइड्स लिमिटेड :एचआईएल: से सतत विकास के लिए पुरानी पड़ चुकी प्रौद्योगिकी से जुड़े मुद्दे का समाधान करने व उत्पाद पोर्टफोलियो का विविधीकरण करने को कहा है। 1954 में स्थापित एचआईएल सिंथेटिक कीटनाशक डीडीटी :डाईक्लोरो.डाईफिनाइल.ट्राईक्लोरोथेन: व कृषि कीटनाशकों का विनिर्माण करती है।



















