
भोपाल। 13 अक्टूबर को रतनगढ़ पर पुल टूटने की अफवाह से मची भगदड़ में मृत 115 श्रद्धालुओं की मौत के मामले की जांच करने केन्द्रीय अन्वेषषण ब्यूरो [सीबीआई] की तीन सदस्सीय टीम दतिया पहुंच गई है। टीम में डीएसपी केएस नेगी, इंस्पेक्टर विवेक राय व एक अन्य इंस्पेक्टर शामिल है।
सर्किट हाउस में डेरा जमाए सीबीआई टीम के डीएसपी केएस नेगी ने रतनग़़ढ हादसे की जांच को गोपनीय कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि टीम कुछ दिन दतिया रककर हादसे में पीड़ित एवं प्रत्यक्ष दर्शियों से संपर्क करेगी।




















