
भोपाल। भारतीय पुलिस सेवा के महानिदेशक और डायरेक्टर जवाहर लाल नेहरू पुलिस अकादमी डीएम मित्रा की केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति हो जाने पर उनकी सेवाएं भारत सरकार को सौंप दी गई हैं। डीजी के एक पद के खाली होते ही अब 1984 बैच के अफसरों ने प्रयास शुरू कर दिए हैं मगर उन्हें जनवरी 2014 के पहले पदोन्नति मिलने की संभावना नहीं है।




















