जोहानिसबर्ग : मोजाम्बिक एयरलाइंस के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार सभी 33 लोगों की मौत हो गई।
नामीबिया प्रेस के अनुसार पुलिस अधिकारी बोलेन सैनकावासा ने बताया कि विमान अंगोला की सीमा के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार 33 लोगों में से किसी की जान नहीं बची है।
विमान में सवार 27 यात्रियों में मोजाम्बिक के 10, अंगोला के 9, पुर्तगाल के 5 और फ्रांस, ब्राजील एवं चीन के एक-एक नागरिक शामिल थे। चालक दल के छह सदस्य भी सवार थे।




















