जम्मू . कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बरकरार है और लद्दाख के सीमांत क्षेत्र में लेह लगातार सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है.लद्दाख का सीमांत क्षेत्र में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.
मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि अगले 24 घंटे के दौरान आकाश के सूखा रहने के कारण ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है.मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कल रात लेह का न्यूनतम तापमान शून्य से 9.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और नजदीकी करगिल शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.






















